Girl in a jacket
HomeChandigarhमामूली विवाद के बाद युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

मामूली विवाद के बाद युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-37 और सेक्टर-41 की डिवाइडिंग रोड पर हुए मामूली विवाद के बाद युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। इस मामले में युवक ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी। फिर कार चालक से बहस के दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी खोलकर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार ड्राइवर भी युवक की हरकत देखकर घबरा गया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। फायर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

युवक के खिलाफ पुलिस ने 126/170 BNSS के तहत कलंदरा बनाया है। बाइक वाले को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेक्टर-39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के रोपड़ निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक रविवार को दिन के समय जसविंदर अपनी बाइक से सेक्टर-37 और 41 की सड़क पर जा रहा था।

इसी दौरान उसकी बाइक आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान जसविंदर अचानक गुस्से में आ गया। उसने बाइक की पेट्रोल टंकी का ढक्कन खोला और जेब से माचिस निकालकर बाइक में आग लगा दी। आग लगते ही बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं। पुलिस ने कार ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए, लेकिन उसने शिकायत देने से इनकार कर दिया। कार ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी का नुकसान खुद ठीक करवा लेगा। उसने कहा कि युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। ऐसे में वह किसी और विवाद में नहीं पड़ना चाहता।

पुलिस ने आरोपी जसविंदर को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, सड़क पर बीचोंबीच बाइक में आग लगाने की घटना से कुछ देर के लिए इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -