चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल भोंडसी जेल में बंद पंजाब के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा से से मिलने पहुंचे। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों वरिष्ठ नेता भोंडसी जेल के भीतर चले गए।
View this post on Instagram
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की उनसे मुलाकात का समय दोपहर 2 बजे तय किया गया। मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी किए जाने की संभावना है। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का यह कदम पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है।
