Himachal Govt

Himachal Govt
EntertainmentTrimbakeshwar मंदिर पहुंचे Actor Ajay Devgan, बेटे युग संग लिया महादेव का...

Trimbakeshwar मंदिर पहुंचे Actor Ajay Devgan, बेटे युग संग लिया महादेव का आशीर्वाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: भारत में भगवान शिव को समर्पित महीना सावन इन दिनों शुरु हो चुका है। इस पावन महीने में भक्त महादेव की पूरे दिल से पूजा करते हैं। इसके अलावा यज्ञ हवन और अनुष्ठान भी करते हैं। इसी कड़ी में कई बॉलीवुड स्टार्स भी महादेव का नाम लेते हुए दिख रहे हैं। मशहूर एक्टर अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर के शिव मंदिर में पहुंचे। उन्होने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी काजोल और नायसा देवगन नजर नहीं आई।

बेटे संग लिया महादेव का आशीर्वाद

बीते दिन 18 अगस्त को एक्टर अपने बेटे के साथ त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच में एक्टर अपने बेटे का हाथ पकड़े नजर आए थे। इस दौरान उन्होने स्थानीय लोगों और पुजारियों के साथ भी बातचीत की। एक्टर ने मंदिर के ट्रस्ट कार्यालय की भी दौरा किया था। बता दें कि अजय देवगन महादेव के बड़े भक्त माने जाते हैं। फिल्म दृश्यम 2 की सफलता के बाद भी उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन अपने बेटे के साथ करीबन 20 साल के बाद भगवान त्र्यंबकेशर मंदिर में पहुंचे हैं।

फैंस ने किए कमेंट

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है लोग इस पर कई कमेंट्स करते दिख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अजय देवगन का कितना बड़ा हो गया है। एक फैन ने कहा कि ये भी बड़ा होकर एक्टर ही बनने वाला है। वहीं कुछ फैंस ने हर्ट इमोजी बनाकर दोनों बाप-बेटे पर अपना प्यार लुटाया है।

क्राइम पेट्रोल 2026 होस्ट करेंगे अजय देवगन

काम की बात करें तो अजय देवगन ‘क्राइम पेट्रोल 2026 क्राइम का करंट’ सीजन के शुरुआती 10 एपिसोड होस्ट करते दिखेंगे। इसके अलावा अजय देवगन इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे हैं। अक्टूबर में भी वो दृश्यम 3 की शूटिंग भी शुरु करने वाले हैं। ‘सिंघम अगेन’ के बाद अजय देवगन एक बार फिर निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। दोनों की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ है। इसके अलावा अजय की फिल्म रेंजर्स में तमन्ना भाटिया भी दिखाई देगी। अजय देवगन पहली बार आनंद एल राय के साथ फिल्म ‘चौहान’ में काम करने वाले हैं। 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होने वाली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: हादसे का शिकार हुए स्कूली बच्चे, ट्रक के नीचे घुसी एक्टिवा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः आशीष कॉन्टिनेंटल के पास सामने उस समय बड़ा...

Punjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

कोर्ट में पेशी पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वकील का आया बयान, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन...

Punjab News: हादसे का शिकार हुए स्कूली बच्चे, ट्रक के नीचे घुसी एक्टिवा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः आशीष कॉन्टिनेंटल के पास सामने उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही...

अब रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाने को लेकर सख्त हुई FDA, इस वजह से की कार्रवाई

नई दिल्ली: फूड सेफ्टी को लेकर इस समय सरकार सख्त हो चुकी है। खासतौर पर ट्रेनों में मिलने वाले...

Punjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा लगातार गरमा रहा है। नेताओं के...

कोर्ट में पेशी पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वकील का आया बयान, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन एंटी करप्शन ब्रांच...