HomeHimachalBaddi3 महीने पहले विदेश गए युवक की हुई मौ'त

3 महीने पहले विदेश गए युवक की हुई मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कनाडा में पंजाबियों युवकों की मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन विदेश में पंजाबी युवक-युवतियों की दिल का दौर पड़ने से मौत हो रही है। वहीं ताजा मामला रईया से सामने आया है। रईया से 3 माह पहले कनाडा गए रईया के युवक की हार्ट अटैक से मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान  मनिंदरपाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी फेरुमान रोड रईया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिंदरपाल सिंह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था, लेकिन मौत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

बताया जा रहा है कि मनिंदरपाल सिंह की हार्ट अटैक के कारण अचानक मौत हो गई। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले मृतक के पिता मनजीत सिंह का कई वर्षों तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। वहीं अब जवान बेटे की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -