Girl in a jacket
HomeChandigarhगली में बच्चे के साथ Walk कर रही महिला पर लूटेरों का...

गली में बच्चे के साथ Walk कर रही महिला पर लूटेरों का हमला, मची चीख-पुकार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर दिन-दहाड़े बेखोफ होकर चोरी की वारदातों को ऐसे अंजाम देते हैं, जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। ताजा मामला न्यू चंडीगढ़ की ईकू सिटी से सामने आया है जहां, गली में अपने बच्चे के साथ सैर कर रही महिला से 2 बाइक सवार लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ इलाके की सिटी-1 में लगभग 30-32 साल की एक महिला अपने 6 महीने के बच्चे को अपने घर के बाहर घूमा रही थी। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार लुटेरे आए और अचानक से उसकी सोने की चेन जिसमें डायमंड का लॉकेट भी डाला हुआ था छीनकर वहां से फरार हो गए। इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन लुटेरे महिला को धक्का देकर अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। इस घटना से महिला काफी डरी हुई है। वहीं महिला ने बताया कि चेन की कीमत लगभग 3 लाख थी।

इको सिटी-1 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसी हो रही लूटपाट की घटनाओं और चोरियों की घटनाओं को देखते हुए इस इलाके में जल्द से जल्द पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -