Girl in a jacket
HomeNationalScorpio में लगी भीषण आग, पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग जिंदा...

Scorpio में लगी भीषण आग, पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग जिंदा जले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः स्कॉर्पियो में आग लगने से पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोगों के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। घटना शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार हादसा श्रीरामपुरा गांव में हुआ है। मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी सुरज्ञान देव और भांजी महिमा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरज्ञान देवी जिला परिषद मेंबर थीं।

जानकारी मुताबिक, पूसीदेवी के सीने में दर्द हो रहा था। इसलिए रामसिंह उन्हें लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे। हालांकि, पुलिस झगड़े और हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी श्रीरामपुरा गांव के ही रहने वाले थे। घटना गांव से 1 किलोमीटर दूर हुई है। पूर्व सरपंच की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले हैं। वहीं, घर की जांच में पुलिस को 2 ईंटें और खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -