Himachal Govt
Nationalबंदर ने पेड़ पर चढ़कर लुटाए 500-500 के नोट, लोगों में मची...

बंदर ने पेड़ पर चढ़कर लुटाए 500-500 के नोट, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराजः सोरांव तहसील में सोमवार को एक बंदर पेड़ से 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करता नजर आया। पैसे गिरते देखकर लोग भाग-भाग कर वहां पहुंचे और नोट बटोरने लगे। बाद में लोगों ने देखा कि पेड़ पर बंदर 500 के नोट की गड्‌डी लिए बैठा है। लोगों ने शोर मचाया तो बंदर पेड़ पर और ऊपर चढ़ गया। इस दौरान कई लोगों ने इस दृश्य को अपने फोन में भी रिकार्ड किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी मुताबिक, सोरांव तहसील के आजाद सभागार के सामने एक युवक ने बाइक खड़ी की थी। वह रजिस्ट्री के काम से आया था। उसने बाइक की डिग्गी में पैसे रखे हुए थे। इस बीच एक बंदर वहां पहुंचा और उसने बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखे सामान को टटोला। इसके बाद वह एक बैग लेकर भागा और पास के पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। बंदर को बैग लेकर भागता देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर बंदर और ऊपर पर चढ़ गया। उसने पॉलिथीन से पैसों की गड्डी निकाली और रबर बैंड तोड़कर पहले पैसे को खाने की कोशिश की और बाद में उसे लुटाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 500-500 रुपए के नोटों की बारिश होने लगी। ये देखकर लोगों में नोट बटोरने की होड़ मच गई।

वहीं दूसरी ओर घटना को देखकर बाइक का मालिक हैरान रह गया। वह परेशान होकर वहीं खड़ा रहा। उसने बंदर को डराने के लिए तमाम कोशिशें कीं। लेकिन, बंदर ने पैसे नहीं छोड़े। युवक ने लोगों के साथ मिलकर शोर मचाया, बंदर को ईंट पत्थर से डराने के लाख जतन किए, लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। बंदर पैसे लुटाता रहा। लोग पैसे बटोरते रहे। वहीं बाद में आसपास के लोगों ने जो पैसे बटोरे थे वह युवक को वापस कर दिए। इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती भी चपेट में जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर...