इस दौरान सौ से अधिक ग्रामीणों की जांच के बाद निःशुल्क दवा और चिकित्सा परामर्श दिया गया । डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि जांच के दौरान बीपी , शुगर , जोड़ो के दर्द , कोलस्ट्रॉल सहित कई प्रकार के रोगों से संबंधित मरीज आए । उन्होंने बताया कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा मेडिकल टीम द्वारा इन मरीजों के रोगों के टेस्ट भी किए गए और रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई ।
डॉक्टर प्रदीप ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के दिशा निर्देश के तहत , जिले की पांचो विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में एक एक स्वास्थ्य मोबाइल वैन चलाई जाती है । इसकी मेडिकल टीम प्रत्येक दिन विधानसभा के एक गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करती है । उन्होंने बताया कि इस मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वैन का
