ऊना, सुशील पंडित : जिला ऊना वन विभाग की अंब रेंज की गश्ती टीम ने आज तड़के कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे दो संदिग्ध वाहनों को पकड़ा है। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:15 बजे अंब चौक के पास की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की नियमित गश्त और निगरानी के दौरान टीम ने वाहन संख्या (एचपी 55 डी 6399 )और (एचपी 24 डु 0942) को जांच के लिए रोका। तलाशी और निरीक्षण के दौरान दोनों वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति (Banned Species) की लकड़ी पाई गई।
मौके पर मौजूद वाहन चालकों से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात दिखाने में असफल रहे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय अंब पहुंचाया।वन विभाग द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ वन एवं वन्यजीव कानूनों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन अंब में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
मामले की विस्तृत जांच जारी है और प्रतिबंधित लकड़ी के स्रोत तथा गंतव्य का पता लगाया जा रहा है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और वन संपदा से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी
