Girl in a jacket
HomeBreaking Newsपोशाक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुब्बार से दहला इलाका,...

पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुब्बार से दहला इलाका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः वृंदावन में एसी फटने से पोशाक गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। 3 मंजिला बिल्डिंग के टेरेस पर लगी आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक फैल गई। मौके पर दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि गोदाम संकरी गली में था। दमकल की 3 गाड़ियां, मोबाइल बाइक फायर टेंडर और 3 पानी के टैंकर मंगाकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, वृंदावन के छिपी गली में अमित बंसल का पोशाक गोदाम है। इसी बिल्डिंग में उन्होंने शोरूम बनाया हुआ है। 2 मंजिल पर शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। आग सबसे पहले यहीं लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई। पोशाक और पॉलीथिन रखी होने के कारण आग तेजी से फैली और इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया। वहीं धुआं उठता देख गोदाम मालिक और आसपास के लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने भी आग बुझाने के प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसा AC की आउटपुट यूनिट में धमाके से हुआ। तंग गलियों में स्थित गोदाम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए।

बाद में लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग विकराल होने के कारण मौके पर 3 और गाड़ियों के अलावा दमकल विभाग मोबाइल बाइक फायर टेंडर मंगाया गया। इसके साथ ही 3 पानी के टैंकर भी बुलाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में सामान बुरी तरह जलकर राख हो गया। गणिमत यह रही कि जानि नुक्सान से बचाव रहा।

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -