Encounter India
HomePunjabPatialaPunjab News: घर का कब्जा लेने पहुंचे निहंग सिंह का हंगामा, FIR...

Punjab News: घर का कब्जा लेने पहुंचे निहंग सिंह का हंगामा, FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः संत हज़ारा सिंह नगर में मकान को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हिसंक झड़प हो गई। इस घटना की वीडियो सामने आने पर डीएसपी का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि मकान के कब्जे को लेकर निहंग सिंह उक्त घर में पहुंचे थे। इस दौरान घर में आकर उनके द्वारा महिलाओं से मारपीट की गई और सामान को घर से बाहर निकालकर कर रख दिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और घर से बाहर रखे सामान को अंदर रखवाया गया। इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि मकान के बयाने को लेकर विवाद हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि मकान पर लोन लिया हुआ था।

जिसके बाद कोर्ट में याचिका लगाकर बैंक ने घर को अपनी कस्टडी में ले लिया था। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी के घर का कब्जा नहीं ले सकता। यह अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। इसी को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर गहने छीनने को लेकर केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में परविंदर शर्मा सहित 5 बायनेम और 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement - Encounter India

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -