Girl in a jacket
HomeHimachal14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचने के लिए कूद गए...

14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचने के लिए कूद गए लोगों की हुई मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः स्पेन के वैलेंसिया में एक 14 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग लापता हैं और उनकी भी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार आग गुरुवार की शाम 5.30 बजे के आसपास (स्थानीय समयानुसार) लगी थी। इस दौरान करीब 350 लोग अपने घरों में फंस गए थे। कई लोगों ने आग से बचने के लिए कई मंजिल ऊपर से छलांग तक लगा दी। हालांकि, इसके लिए नीचे मैट बिछाई गई थी।

आग लगने के बाद इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें एक शख्स को कई फ्लोर से नीचे कूदते हुए देखा गया। उसे बचाने के लिए नीचे मैट बिछाई गई थी। वहीं, कई लोगों को उनके फ्लैट की बालकनी से मदद की अपील करते हुए देखा गया। घटना में इमारत पूरी तरह से खंडहर में बदल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके लिए फायरफाइटर्स ने पूरी रात कड़ी मेहनत की। उनका मानना है कि लापता हुए लोगों के जिंदा बचने की संभावना इस समय न के बराबर दिख रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -