AdvertisementPunjab Government
NationalLucknow Airport पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची Akhilesh Yadav की पत्नी

Lucknow Airport पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची Akhilesh Yadav की पत्नी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: लखनऊ एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादसा होने से बचा है। लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद ही रनवे पर रोकना पड़ा है। पायलट ने इस दौरान इमरजेंसी ब्रेक लगा दी है। इसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस फ्लाइट में इमरजेंसी ब्रेक लगाई गई है उसमें अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी सवार थी। उनके अलावा फ्लाइट में 151 यात्री मौजूद थे। Read in English:
IndiGo Flight to Delhi Aborts Take-Off in Lucknow After Technical Issue; Dimple Yadav Onboard

यात्रियों को निकाला गया बाहर

सूत्रों की मानें तो टेकऑफ के लिए विमान रनवे पर दौड़ चुका था परंतु पायलट को जैसे यह पता चला कि इंजन को पर्याप्त मात्रा में थ्रस्ट नहीं मिल पा रहा है तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है परंतु इस हादसे के चलते एक बार फिर से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो सुबह 10:55 बजे जब फ्लाइट ने रनवे के लिए उड़ान भरी थी तो पायलट ने तकनीकी खराबी का सामना किया। रनवे के आखिरी तक पहुंचने से पहले ही पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया। इस फैसले से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फ्लाइट रनवे के कोने तक पहुंचकर टेकऑफ नहीं कर पाई और उसे सुरक्षित वापिस लाया गया।

इंडिगो एयरलाइन ने खुद की पुष्टि

एयरलाइन ने तुरंत उनकी दूसरी फ्लाइट में व्यवस्था की और सभी यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। इंडिगो एयरलाइन ने तकनीकी खराबी की पुष्टि की और कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह सभी जरुरी कदम उठा लिए गए हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो घटना के दौरान एयरपोर्ट का संचालन थोड़ी देर के लिए रुका परंतु किसी यात्री को चोट नहीं आई। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि पायलट की प्रतिक्रिया और टीम की कोऑर्डिनेशन ने बड़ी दुर्घटना को टालने में जरुरी भूमिका निभाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...