Girl in a jacket
HomeNationalशॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें...

शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडाः सेक्टर 18 स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शॉपिंग कॉम्पलेक्स कृष्णा अपरा प्लाजा मार्केट में एक शॉप में आज दोपहर भयंकर आग लग गई। आग लगते ही मार्केट के आसपास अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए। आग लगने और धुआं भरने के बाद मार्केट से कई लोग नीचे कूद गए और इसमें कुछ चोटिल भी हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मार्केट के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आग मार्केट के ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान में लगी है। आग लगने के बाद दुकान से आग की तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल कर्मियों की टीम पहुंच गई और आग को बुझाने का काम जारी है।

कहा जा रहा है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स के भीतर फंसे लोगों ने बचने के लिए शीशे तोड़ दिए। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग चौथी मंजिल से रस्सी के जरिए नीचे उतर रहे हैं। अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस कॉम्पलेक्स में कई कंपनियों के दफ्तर हैं। आग लगने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर काम करने वाले बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -