Girl in a jacket
HomeNationalFilmy Style में Divider से टकराने के बाद Highway पर पलटी कार,...

Filmy Style में Divider से टकराने के बाद Highway पर पलटी कार, उड़े परखच्चे, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पनकुड़ीः तमिलनाडु के पनकुड़ी इलाके से एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। हादसा चार लेन वाले हाईवे पर हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्मी स्टाइल में कार अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और तेज रफ्तार की वजह से डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी खा जाती है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार तेज रफ्तार में होने के कारण सीधे मीडियन पर बने क्रैश बैरियर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि कार के टुकड़े उड़ जाते हैं और कार कुछ दूरी पर जाकर पलट जाती है। इस हादसे का नजारा देखने वाला हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार बैरियर से टकराती है उसमें बैठा एक युवक सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद कार कुछ दूरी तय करके पलट जाती है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत कार के पास दौड़े और सवार लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।

घटना के तुरंत बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ घायल लोगों की मदद करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और गाड़ी पर नियंत्रण खो जाना बताया जा रहा है। इसके अलावा कार सवारों ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था, जिससे चोटें और बढ़ गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया होता तो गंभीर चोटों से बचा जा सकता था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -