Himachalपंजाब: अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली एक और महिला को किया...

पंजाब: अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली एक और महिला को किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला: जिले में बीते दिन अमृतपाल की एक सीसीटीवी सामने आई थी। इस सीसीटीवी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में एक और महिला गिरफ्तार को पुलिस ने काबू किया है। बताया जा रहा है कि पटियाला की रहने वाली उक्त महिला ने अमृतपाल और पापलप्रीत को 19 मार्च को शाम 4 बजे तक शरण दी, जिसके बाद वे हरियाणा चले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक अन्य करीबी सुखप्रीत सिंह को इंदौर से हिरासत में लिया है।  बताया जाता है कि खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल 19 मार्च को लुधियाना से होते हुए पटियाला पहुंचा था। यहां वह सरहिंद रोड स्थित रिश्तेदार के घर पर रह रही महिला के यहां ठहरा था।

यहीं पर अमृतपाल अपना हुलिया बदलकर बलबीर से उसकी स्कूटी लेकर शाहाबाद के लिए निकल गया था। उसने पैंट, शर्ट, जैकेट और चश्मा पहना हुआ था। 20 मार्च का भी एक फुटेज वायरल हुआ है, इसमें वह छाता लेकर शाहाबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर जाता हुआ दिख रहा है। 

अमृतपाल ने शाहाबाद से गिरफ्तार बलजीत कौर के मोबाइल से सुखप्रीत से लंबी बातचीत की थी। बात करने के बाद अमृतपाल ने बलजीत के मोबाइल से उसका नंबर डिलीट कर दिया था। बाद में पुलिस ने सुखप्रीत का नंबर रिकवर किया और इंदौर तक पहुंच गई। सुखप्रीत को 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

सुखप्रीत अमृतपाल सिंह का करीबी है। उसे अमृतपाल की गाड़ियों की फंडिंग से लेकर हथियारों तक के बारे में जानकारी है। सुखप्रीत अमृतसर के मजीठा के गांव मरड़ी कलां का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में डाली गई। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से इंदौर गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर...

जिम संचालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना:सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव मनाया। वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर में गोलीबारी और मारपीट का मामला सामने आया। जहां, पीड़ित...

भगवंत मान सरकार ने नशा पीड़ितों को लंबे समय तक नशा-मुक्त रखने के लिए ‘कम्युनिटी ब्रिज मॉडल’ किया शुरू

कम्युनिटी ब्रिज मॉडल के तहत पंजाब भर में नशा पीड़ितों के लिए 90 दिनों का ढांचागत पुनर्वास सुनिश्चित किया...