Breaking NewsFive National Birds Peacocks की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन्यजीव विभाग में...

Five National Birds Peacocks की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन्यजीव विभाग में हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः मीरकां गांव में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी गई, विभाग में मोरों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं विभाग ने मृत मोरों को कब्जे में ले लिया है।

विभाग ने बताया कि सभी मोरों का पोस्टमार्टम लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जीव रक्षा संगठन के पदाधिकारियों से सूचना मिलने पर टीम को गांव भेजा गया। प्रारंभिक सूचना में तीन मोरों के मरने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान मृत मोरों की संख्या बढ़कर पांच पाई गई।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम सामान्य है और न ही शिकार जैसी कोई बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर खेतों में इस्तेमाल किए कीटनाशकों के प्रभाव से मोरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अकाली-भाजपा के गठबंधन पर पूर्व मंत्री कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: भाजपा और अकाली पंजाब की भलाई के लिए एक साथ आईः तरुण चुघ

अमृतसरः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर...

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश...

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शोपियां में पारा -4.1 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़...

Jalandhar News: अकाली-भाजपा के गठबंधन पर पूर्व मंत्री कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित...

Punjab News: भाजपा और अकाली पंजाब की भलाई के लिए एक साथ आईः तरुण चुघ

अमृतसरः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी...

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग की कंपनी में वापसी को लेकर पहले ही...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बड़ी...