Himachal Govt
Himachal36 घंटे से लगातार बारिश बनी आफत, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी, मौसम विभाग...

36 घंटे से लगातार बारिश बनी आफत, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में 36 घंटों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से सिरमौर और सोलन जिले में स्कूल और कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह सोलन जिले में भी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। दरअसल, हिमाचल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आगामी छह दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 15 जुलाई तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लेकर 15 जुलाई तक शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिरमौर, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में लगातार कई दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि 9 से 15 जुलाई के दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी अनुमान है। वहीं डीसी ने कहा कि भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ों के गिरने, सड़कें बंद होने और जनजीवन पर खतरे की आशंका जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा से जलोगी के बीच पत्थर गिर रहे हैं और ऐसे में पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और सावधानी पूर्वक यात्रा करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के...

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा...

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में...

पेड़ की छांग को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकियों के आरोप

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत पंजोआ खुर्द...

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बाबा बाल जी महाराज...

Jalandhar News: किसानों के रेलवे ट्रैक जाम का असर, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रूकी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 5 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा द्वारा 'रेल रोको' आंदोलन चलाया गया। इस दौरान किसानों...

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में बाइक सवार तीन लोगों द्वारा एक युवक का मोबाइल...

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो...