Hocky Champion Trophy 2026
MuktsarPunjab News: गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप हुए अग्नि-भेंट, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा के पास स्थित गांव भुट्टीवाला के गुरुद्वारा साहिब में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की दुखद घटना हुई। आग सुख आसन स्थान पर लगी, जिस कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों को नुकसान पहुंचा, जबकि कुछ स्वरूप अग्नि-भेंट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की तुरंत कार्रवाई से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब में लगा एसी भी ब्लास्ट हुआ है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना कोटभाई के एसएचओ दीपिका कंबोज ने बताया कि आग के कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों को नुकसान पहुंचा है और कुछ स्वरूप अग्नि-भेंट हुए हैं। इसके अलावा गुटका साहिब और अन्य पवित्र अंगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से इलाके की संगत और गांव वालों में गहरा शोक है। प्रशासन द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को देते थे...

डॉक्टर के क्लीनिक में हुआ ब्लास्ट, मोबाइल में लगी आग, देखें CCTV

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर चौहान...

हेलीकॉप्टर की मदद से बर्फबारी में फंसे भारतीय पर्यटकों को बाहर निकाला

काठमांडू। नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी...

Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला 8 माह का बच्चा, लोगों ने की सड़क जाम, देखें वीडियो

मोगाः कोट ईसे खां में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर...

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को देते थे अंजाम नोएडाः सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों...

डॉक्टर के क्लीनिक में हुआ ब्लास्ट, मोबाइल में लगी आग, देखें CCTV

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर चौहान प्याऊ के पास संचालित दृष्टि क्लीनिक में अचानक जोरदार ब्लास्ट...

हेलीकॉप्टर की मदद से बर्फबारी में फंसे भारतीय पर्यटकों को बाहर निकाला

काठमांडू। नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को...

दो युवकों की बेरहमी से हत्या, शव मिलते ही सड़कों पर उतरे लोग; सुरक्षाबलों से भिड़ंत, देखें वीडियो

मणिपुरः मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो लापता युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़ोसी सेनापति जिले में मिलने के बाद...