National31 दिसंबर से पहले निपटाएं ये जरूरी काम... वरना नए साल में...

31 दिसंबर से पहले निपटाएं ये जरूरी काम… वरना नए साल में खाली हो जाएगी आपकी जेब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साल 2025 अब विदा लेने वाला है और नया साल कई अहम आर्थिक बदलावों के साथ दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में अगर आप आर्थिक नुकसान, अतिरिक्त खर्च या कानूनी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर से पहले ये चार जरूरी काम जरूर पूरे कर लें। समय रहते सही कदम उठाने से आपका पैसा और समय दोनों बच सकता है। आइये इसे विस्तार ले जानते हैं… नई कार खरीदने का आखिरी मौका, जनवरी से बढ़ेंगी कीमतें अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 31 दिसंबर तक गाड़ी खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 1 जनवरी 2026 से कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई और एमजी जैसी कंपनियों की कारें महंगी होंगी। वहीं, बीएमडब्ल्यू ने पहले ही 2 से 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में देर करने पर आपको वही गाड़ी ज्यादा कीमत में खरीदनी पड़ सकती है। आधार-पैन लिंक नहीं किया तो पैन हो सकता है इनएक्टिव अगर अब तक आपने अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो इसे 31 दिसंबर से पहले हर हाल में पूरा कर लें। आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, तय समय सीमा तक लिंक न करने पर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है। इसके बाद आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे। बैंक से जुड़े कई काम अटक सकते हैं। म्यूचुअल फंड, शेयर या बड़े वित्तीय लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इसलिए आखिरी तारीख से पहले यह काम जरूर निपटा लें। विलंबित ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर अगर आपने अभी तक वित्त वर्ष 2024-25 की इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं की है, तो ध्यान रखें कि बिलेटेड ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। अगर आप यह तारीख चूक जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। टैक्स रिफंड का दावा नहीं कर पाएंगे। टैक्स से जुड़ी कानूनी परेशानी बढ़ सकती है। टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, 31 दिसंबर के बाद रिफंड की रकम सरकार के पास चली जाती है, जिसे वापस पाना मुश्किल हो सकता है। स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश का सही समय हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पीपीएफ या किसी अन्य सेविंग स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो मौजूदा ब्याज दरों का फायदा उठाने के लिए 31 दिसंबर से पहले निवेश करना समझदारी होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

NSS स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना/सुशील पंडित। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वयंसेवकों...

NOC पर साइन करने के बदले में सरपंच ने मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

हिसार। एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की हांसी यूनिट ने...

देश में अगले साल चलेगी पहली Bullet Train, रेल मंत्री ने दी प्रोजेक्ट की जानकारी

नई दिल्ली: देश में पहली बुलेट ट्रेन चलाने की...

NSS स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना/सुशील पंडित। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर, तलमेहड़ा का भ्रमण किया तथा मंदिर परिसर...

NOC पर साइन करने के बदले में सरपंच ने मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

हिसार। एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की हांसी यूनिट ने जिले के गांव चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार को 50...

देखते ही देखते ट्रेन पर गिरी भारी भरकम क्रेन, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर तो रुह ही...

बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेटर का 18 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में पसरा मातम

खेल: क्रिकेट जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय का गंभीर बीमारी के...