Nationalदो दिनों की राहत के बाद फिर खराब हुई दिल्ली की हवा,...

दो दिनों की राहत के बाद फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, 400 के पार पहुंचा इन इलाकों में AQI

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: राजधानी की हवा एक बार फिर से खराब हो गई है। दो दिन की हल्की राहत मिलने के बाद दिल्ली में फिर प्रदूषण बढ़ने लग गया है। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्यूआई में 98 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। आनंद विहार और बवाना में एक्यूआई 400 से ऊपर यानी की गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अगले दो दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगा।

इन इलाकों में 400 से ऊपर पहुंचा एक्यूआई

शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 332 रहा। वहीं एक दिन पहले गुरुवार वाले दिन यह एक्यूआई 234 यानी की खराब श्रेणी में दर्ज हुआ था। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एक्यूआई बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है। दो इलाकों में एक्यूआई 400 के ऊपर यानी की गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने यह अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों में हवा की गति आमतौर पर दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम होगी। ऐसे में प्रदूषण कणों भी हवा में बढ़ेगी। अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में रहेगा। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई लेवल आज सुबह 6 बजे तक अलीपुर में 379, आनंद विहार में 410, अशोक विहार में 392, आया नगर में 268, बवाना में 404, बुराई क्रॉसिंग में 347, सीआरआरआई मथुरा रोड में 282, चांदनी चौक में 382, डीटीयू में 404, द्वारका सेक्टर-8 में 362, आईजीआई हवाई अड्डे (टी3) में 252 दर्ज हुआ है।

दिल्ली समेत एनसीआर में लागू ग्रैप-3 की पाबंदियां

इस समय दिल्ली समेत एनसीआर में ग्रैप 3 के प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। इसके अंतर्गत पेट्रोल और बीएस चार डीजल वाहनों पर रोक लगी हुई है। बीएस चार पेट्रोल वाहन चल सकते हैं। इसके अलावा ग्रैप-4 हटाने के बाद बाकी राज्यों से आने वाले बीएस चार पेट्रोल युक्त हल्के वाहन भी दिल्ली में प्रवेश कर पाएंगे।      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...