मुंबई: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज कमर्शियल उड़ानों का परिचालन शुरु हो गया है। यह भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर साबित होगी। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए हवाई यात्रा क्षमता का विस्तार होगा। ऐसे में आज से इस हवाई अड्डे से परिचालन शुरु हो गया है। इंडिगो की बेंगलुरु से जाने वाली पहली उड़ान आज सुबह 8 बजे हवाई पट्टी पर उतरी। हवाई अड्डा संचालक ने एक बयान में कहा कि आगमन पर विमान को पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया है।
हैदराबाद के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट
यह विमानन क्षेत्र की एक पुरानी परंपरा है जिसके द्वारा एनएमआईए के पहले कर्मशियल आगमन और प्रस्थान का संकेत दिया है। बयान के अनुसार, पहले आगमन के बाद हवाई अड्डे से पहली उड़ान इंडिगो की 6E882 सुबह 8: 40 मिनट पर हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही एनएमआईए का उद्घाटन आगमन और प्रस्थान प्रक्रिया भी पूरी हो गई।Commercial flights take off from Navi Mumbai Airport, greeted with a spectacular water cannon salute ✈️ #NaviMumbaiAirport #Airport #CommercialFlight #viralvideo #Indian #NaviMumbai Sachin Tendulkar #DareYouToDeathEP2 #BattleOfGalwan pic.twitter.com/c6jAIU2pu6
— Encounter India (@Encounter_India) December 25, 2025