Loading...
HomePunjabLudhianaPunjab News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, दर्शन करने...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, दर्शन करने भारी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के दफ्तर और घर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जमालपुर में चंडीगढ रोड़ पर स्थित कैबिनेट मंत्री के घर और दफ्तर में डेरा ब्यास के मुखी के आने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग उनके दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए। हालांकि डेरा मुखी के कैबिनेट मंत्री के घर आने को लेकर अभी तक हरदीप मुंडिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए इलाके के व्यक्ति संजीव धीमान ने बताया कि उसका कैबिनेट मंत्री के दफ्तर के पास ऑफिस है। इस दौरान उन्हें सुबह 6 बजे पता चला डेरा ब्यास के मुखी आज कैबिनेट मंत्री के दफ्तर में पहुंच रहे है। जिसके बाद वह डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान डेरा ब्यास के मुखी बाबा ढिल्लों की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और भारी संख्या में लोग उनके दर्शन करने के एकत्रित होना शुरू हो गए। उन्होंने बाबा ढिल्लों के दर्शन करके खुद को सौभाग्य माना।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ ਮੁਖੀ ਦਾ ਦੌਰਾ, ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਹਾਜ਼ਰੀ – ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੁੰਡੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਭੇਟ

वहीं ज्योति सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के घर बाबा ढिल्लों के आने की सूचना मिली और उसने बाबा ढिल्लों के करीब से दर्शन किए। बाबा ढिल्लों के दर्शन करने के बाद वह अपने आप में गर्व महसूस कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर उठे विवादों के बीच डेरा प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लिया था कि अब डेरा प्रमुख के साथ किसी भी नेता अथवा विशिष्ट व्यक्ति की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

दरअसल, डेरा ब्यास मुखी आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत पर रिहा अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद चर्चा में आए थे। हाल ही में प्रबंधन ने सभी शाखा प्रमुखों को निर्देश जारी किए थे। बताया जा रहा था कि यह कदम डेरा की आध्यात्मिक परंपरा और सादगी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सत्संग का केंद्र केवल आध्यात्मिक साधना ही रहेगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page