Punjab Govt
HomeNationalमातम में बदली शादी, सनकी आशिक ने दुल्हन पर चलाई गोली, Viral...

मातम में बदली शादी, सनकी आशिक ने दुल्हन पर चलाई गोली, Viral हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बक्सर के चौसा में खुशियों भरा शादी का माहौल उस समय मातम और दहशत में बदल गया जब जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र का यह मामला है। यहां चौसा नगर पंचायत में एक शादी समारोह रणक्षेत्र में बदल गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बलिया से आई बारात के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे। उसी समय दुल्हन के प्रेमी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली सीधे दुल्हन को जाकर लगी जिसके बाद वह स्टेज पर गिर पड़ी।

Read In English : https://encounternews.in/india/bihar-bride-shot-during-wedding-rituals-suspect-identified-as-obsessed-neighbor/

बारात यूपी के बलिया जिले से बक्सर के चौसा आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाला की रस्म शुरु हुई। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे। रिश्तेदार फोटो खिंचवा रहे थे और हंसी-खुशी का माहौल था। इसी के बीच में भीड़ में मौजूद प्रेमी अचानक से पास पहुंचा और उसने पिस्टल निकालकर सीधे दुल्हन पर गोली चला दी।

गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद खून से लथपथ हुई दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है और शादी भी बीच में रुक गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जयमाला के जश्न में अचानक गोली चल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। आरोपी युवक दुल्हन का जान-पहचान का बताया जा रहा है। वह इस शादी के चलते नाराज हो गया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -