नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज असम के दरंग में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दों पर बात की। पीएम ने कहा कि जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था तो उस समय कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहा था कि – ‘मोदी नाचने गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मैं भगवान शिव का भक्त हूं सारा जहर निगल लेता हूं मुझे कितनी भी गालियां दे परंतु बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है तो मुझसे बिल्कुल नहीं रहा जाता है’।
मेरी जनता ही मेरा भगवान है
आगे पीएम ने कहा कि – ‘मेरे लिए तो मेरी जनता ही मेरा भगवान है मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां से नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी यही मेरे मालिक हैं पूजनीय हैं 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं’।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएसएसी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसकी लागत 6300 करोड़ है। शनिवार को प्रधानमंत्री गुवाहटी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खानापारा में पशु चिकित्सा मैदान में भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।Assam’s healthcare sector is poised for a major upgrade. Speaking at a programme in Darrang. https://t.co/rjfGluOS4s
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2025
গুৱাহাটীত মহান ব্যক্তিত্ত্ব ভূপেন হাজৰিকাদেৱৰ জন্ম শতবাৰ্ষিকী উদযাপন অনুষ্ঠানত অংশগ্ৰহণ কৰিবলৈ পাই আনন্দিত হৈছো! ইয়াত অনুষ্ঠানৰ কিছু আভাস দিয়া হ’ল। pic.twitter.com/MchCpPmLkr
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025