MohaliPunjab News: केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान पर भड़के अमन अरोड़ा व...

Punjab News: केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान पर भड़के अमन अरोड़ा व हरपाल चीमा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बीते दिन तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी प्लस रेट कम हो गई थी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। अब उनका हालचाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बताया कि अब सीएम मान की हालत में कुछ सुधार देखने को मिला है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने दौरान उनकी हालत बिगड़ी थी और उनकी प्लस रेट कम हो गई थी, लेकिन अब डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत में कुछ सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भी सीएम मान पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं और टीम को निर्देश दे रहे हैं कि सभी को उनका नुक्सान का पूरा मुआवजा देना सुनिश्चित बनाया जाए।

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पंजाब में खनन के कारण भी आई बाढ़ वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने पंजाब का दौरा किया, फोटो खिंचवाया और चले गए। बाढ़ में लोगों की मदद के लिए एक पैसे का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बाढ़ आई है, वहां भाजपा किसे दोष देगी। इतने निम्न स्तर की राजनीति सही नहीं है। ऐसे समय में जब पंजाब की मदद की जरूरत थी, तो प्रदेश को अकेला छोड़ दिया है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि प्रदेश में नुकसान को लेकर जल्द ही केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें अब तक हुए नुकसान से अवगत करवाया जाएगा, ताकि इसकी भरपाई की जा सके। पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि अवैध खनन से बांध कमजोर हो गए हैं, इसी वजह से बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंचा है, यह बहुत गलत है। पंजाब में बाढ़ के पूरे प्रबंध किए थे, लेकिन कुदरत पर किसी का जोर नहीं चलता है। इस तरह के बयान देने की बजाए केंद्रीय मंत्री को पंजाब के इस मुश्किल समय में पंजाब का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी किसी अन्य राज्य में कोई त्रासदी आई है तो कुछ ही दिनों में वहां राहत पहुंची है, लेकिन पंजाब में जब मुश्किल आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसको लेकर कोई बयान तक नहीं आया, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री को पंजाब की कितनी चिंता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...