Himachal Govt
Himachalपिकअप गाड़ी पर गिरे पत्थर, 2 घायल, 3 नेशनल हाईवे सहित 435...

पिकअप गाड़ी पर गिरे पत्थर, 2 घायल, 3 नेशनल हाईवे सहित 435 सड़कें रही बाधित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बारिश का दाैर लगातार जारी है। इससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 435 सड़कें बाधित रहीं। 534 बिजली ट्रांसफार्मर व 197 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 262 सड़कें व 201 बिजली ट्रांसफार्मर मंडी जिले में ठप हैं। मंडी के दवाड़ा फ्लाईओवर के पास एनएच-21 पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई है। इससे सैकड़ों वाहन कई घंटों से फंसे हैं और एनएच बहाली का इंतजार कर रहे हैं। वहीं नित्थर-लुहरी सड़क पर खेगसू में पहाड़ी से चलती गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हुए हैं।

हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। इससे नित्थर-लुहरी सड़क मार्ग करीब 12 घंटे तक बंद रहा। सड़क मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बहाल हुई। हादसे में गाड़ी में सवार राकेश पुत्र रमेश गांव कुटवा व विक्रम पुत्र विषम दास गांव दुराह घायल हैं। जानकारी के मुताबिक (एचपी 95A-5777) नंबर का यह पिकअप जीप नित्थर क्षेत्र की ओर जा रही थी। जीप में सवार दोनों युवक क्षेत्र के स्थानीय पशुपालकों से दूध एकत्र करने के लिए निकले थे। राज्य सरकार की मिल्कफैड योजना के तहत इन दुर्गम क्षेत्रों से नियमित रूप से दूध खरीदा जाता है और इसी काम के लिए ये युवक रात को ही रवाना हुए थे।

जैसे ही जीप कानी नाला के समीप पहुंची, ऊपर से अचानक भारी पत्थर गिर पड़े। इन पत्थरों की चपेट में आकर जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों को चोटें आईं। हादसे की सूचना तुरंत वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रैस्क्यू किया और तुरंत रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्तियों की पहचान जीप चालक विक्रांत निवासी दुराहा गांव, नित्थर और राजेश कुमार निवासी कुटवा गांव, आनी के रूप में हुई है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दोनों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। शिमला शहर में भी जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 21 जुलाई तक 132 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 223 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 58 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1438 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1005 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1305 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,24,690.22 लाख रुपये पहुंच गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट...

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उसे समय दहशत का माहौल पैदा हो गया।...

Punjab News: पीने की पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोटः डलहौजी रोड स्थित मोहल्ला कुशीनगर नजदीक शनि देव मंदिर में पिछले करीब एक सप्ताह से पीने की पानी...

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सेहत विभाग द्वारा लगातार मिठाई...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...