Himachal Govt

Himachal Govt
Himachalपहाड़ों में हुई लैंडस्लाइड, लोगों को सतर्क रहने की सलाह, देखें वीडियो

पहाड़ों में हुई लैंडस्लाइड, लोगों को सतर्क रहने की सलाह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला में शनिवार को फिर बड़ा भूस्खलन हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण नागनाला के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा हैकि करीब 8 पहाड़ दरककर नाले में गिर गया। इससे नाले में बह रही पानी की लहरें 30 फीट ऊंचाई तक उठी। गनीमत यह रही कि यह पहाड़ खाली जगह पर गिरा। इसकी चपेट में कोई नहीं आया।

गिरता हुआ पहाड़ कैमरे में कैद हो गया। अब यह डरावना वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इससे क्षेत्र में आवाजाही को लेकर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से नागनाला और भूस्खलन प्रभावित स्थान के आसपास नहीं जाने की अपील की है। लोगों को बिना जरूरी काम के इस क्षेत्र में आवाजाही से बचने और बच्चों को अकेले वहां न भेजने की सलाह दी गई है।

बारिश के दौरान लोगों से पहाड़ी के नीचे, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। वहीं कल से रविवार से अगले पांच दिनों तक मानसून कमजोर रहने का पूर्वानुमान है। 27 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। इस दौरान कुछेक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान पहले ही सामान्य से ऊपर चल रहा है। ऐसे में मौसम साफ होने और धूप बढ़ने से गर्मी में और इजाफा होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां और ईंटे, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर मंडी में गोलियां चलने की...

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की...

हरियाणा में 8 MCH Wings के निर्माण में तेजी, 1 नवंबर तक सभी SNCU को MNCU में बदलने के निर्देश

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को मिलेगा बड़ा बढ़ावा चंडीगढ़:...

Punjab News: मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां और ईंटे, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दाना मंडी...

Punjab News: सेबों की आड़ में तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सेब के फलों का सीजन अब शुरू हो चुका है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल से लगातार...

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने...

Punjab News: मजीठिया और हरसिमरत बादल को कैबिनेट मंत्री का खुला चैलेंज, कहा—‘कल 11 बजे मौके पर आओ, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री और लोक निर्माण विभाग से संबंधित मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बठिंडा जिले के...