Breaking NewsPunjab News: कार पलटने से हुआ भयानक हादसा, DSP के इकलौते बेटे...

Punjab News: कार पलटने से हुआ भयानक हादसा, DSP के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः पंजाब के पटियाला के डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह के इकलौते बेटे एकमवीर (22) की संगरूर जिले के भवानीगढ़ के पास फग्गूवाल गांव में बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसका एक साथी हरजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हरजोत के चीखने-चिल्लाने की आवाज से राहगीर एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया गया। दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला गया और सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने एकमवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी हरजोत की हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी मुताबिक, डीएसपी सतनाम सिंह का बेटा एकमवीर सिंह संगरूर में एक समारोह में शामिल होने के बाद अपने साथी हरजोत के साथ पटियाला वापस लौट रहा था। रात करीब 1.30 बजे जब वे भवानीगढ़ के फग्गूवाल के पास पहुंचे, तो उनकी कार का टायर फट गया और उनकी वरना कार पुल पर पलट गई। घटना के बाद हरजोत सिंह ने मदद के लिए लोगों को बुलाया जिन्होंने पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डीएसपी के बेटे एकमवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और उसके साथी हरजोत की हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

भवानीगढ़ के एसएचओ ने बताया कि डीएसपी सतनाम सिंह के बेटे की मौत हो गई है और दूसरा घायल पटियाला में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई थी। रात डेढ़ बजे से सुबह 8 बजे तक नेशनल हाईवे की टीम नहीं पहुंची। जब भी फोन करते तो यही बहाना करते हैं कि कुछ देर में टीम आ रही है। अक्सर हादसे के समय यही होता है। सुबह जाकर रास्ते को दुरुस्त किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में...

Punjab News: पार्सल में जाली आईडी लगाने और लाखों के नुकसान को लेकर कोरियर कंपनी में जमकर हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड स्थिति एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी के...

Punjab News: सरकार ने किसानों को दी राहत, गन्ने के दामों में हुई बढ़ौतरी

चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी...

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस...

वर्करों की हड़ताल से 87 फैक्ट्ररियां बंद, छोड़े आंसू गैस के गोले, साउंड ग्रेनेड का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

ढाकाः बांग्लादेश में RMG (रेडीमेड गारमेंट) श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन (26वां दिन): श्रमिकों ने नए न्यूनतम वेतन को खारिज...

Punjab News: पार्सल में जाली आईडी लगाने और लाखों के नुकसान को लेकर कोरियर कंपनी में जमकर हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड स्थिति एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी के दफ्तर में निहंग सिंह पहुंच गए। दरअसल, कोरियर कंपनी के...

Punjab News: सरकार ने किसानों को दी राहत, गन्ने के दामों में हुई बढ़ौतरी

चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए...