Nationalभीषण हादसाः स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से टक्कर, 4 बच्चों समेत 13...

भीषण हादसाः स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से टक्कर, 4 बच्चों समेत 13 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के NH-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना पैंकी गांव के समीप हुई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत जंघारो गांव का एक परिवार स्कॉर्पियो (BR 21P 6331) से झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था। वाहन में परिवार के कुल 14 सदस्य सवार थे। इसी दौरान पैंकी गांव के समीप स्कॉर्पियो की आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।‌ टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार महिलाओं, पांच पुरुषों और चार मासूम बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य विवेक कुमार की पत्नी को सरकारी शिक्षक की नौकरी मिलने की खुशी में पूरा परिवार रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहा था। विवेक कुमार के निजी स्कूल संचालक होने की भी जानकारी मिली है। परिवार की यह यात्रा खुशियों और आस्था से जुड़ी थी, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन समेत प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

स्कॉर्पियो की आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे से नालंदा के जंघारो गांव के साथ रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी शोक की लहर है। जिस परिवार ने रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशियां मनाने की तैयारी की थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर...

Jalandhar News: गांधी कैंप में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें Live

जालंधरः जालंधर पुलिस ने पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के...

Jalandhar News: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ‘वन रेस’ मैराथन का आयोजन, देखें वीडियो

जालंधरः 'वन रेस' मैराथन का 5वां संस्करण आज के...

Jalandhar News: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाईः लूटपाट करते नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने रात के समय हथियारों...

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू...

Jalandhar News: गांधी कैंप में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें Live

जालंधरः जालंधर पुलिस ने पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सुबह गांधी कैंप में रेड की। इस दौरान एसीपी...

Punjab News: तलाकशुदा बताकर महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा आरोपी, लाखों की ठगी, देखें वीडियो

लुधियानाः सोशल मीडिया पर खुद को मां शेरावाली का भक्त और तलाकशुदा बताकर दिल्ली के एक व्यक्ति ने लुधियाना...

Jalandhar News: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ‘वन रेस’ मैराथन का आयोजन, देखें वीडियो

जालंधरः 'वन रेस' मैराथन का 5वां संस्करण आज के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य...