Haryana Govtराज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता...

राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और पुनर्वास सहायता प्रदान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य पीड़ितों को हर तरह की सहायता मुहैया करवा कर उन्हें संबल प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और कठिन परिस्थितियों से उबर सकें

श्रुति चौधरी आज पंचकूला में तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए गठित राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित महिलाओं, बालिकाओं और 18 वर्ष तक के बालकों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। विभाग द्वारा संचालित तेजाब पीड़ित राहत एवं पुनर्वास योजना के तहत पीड़ितों को एक लाख रुपये की अंतरिम राहत तथा 100 प्रतिशत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।

राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में जींद जिले की एक पीड़िता के तेजाब हमले के उपचार पर हुए खर्च की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। कमेटी ने पीड़िता के उपचार पर खर्च हुए 11,12,614 रुपये तथा 85,953 रुपये के मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति को मंजूरी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, पीड़िता को योजना के तहत एक लाख रुपये की अंतरिम राहत राशि देने की भी स्वीकृति दी गई। इस प्रकार पीड़िता को कुल 12,98,567 रुपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं अंतरिम राहत राशि स्वीकृत की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का हो समय पर समाधान : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत...

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार...

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान हुए विवाद में महिला GRD जवान...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का हो समय पर समाधान : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय...

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार साल पुराने मामले में जिला कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते...