Haryana Govtअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में देशी और विदेशी शिल्पकला का अनोखा संगम...

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में देशी और विदेशी शिल्पकला का अनोखा संगम देखने को मिला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में देश और विदेशी शिल्पकला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव में पहली बार 18 देशों के 64 से ज्यादा शिल्पकारों ने अपनी कुरुक्षेत्र में आने की सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से 50 राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इस बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से 700 स्टॉल आवंटित किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के एक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार विदेशी शिल्पकारों को आमंत्रित करने की विशेष पहल की गई है। इस पहल के तहत भारत सरकार के माध्यम से लगभग सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्पकला के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से 50 राष्ट्रीय शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इन सभी शिल्पकारों को ऑनलाइन प्रणाली से आवेदन करने की सूचना दी गई और इन सभी ने केडीबी के पोर्टल पर आवेदन किया और पारदर्शी प्रणाली के आधार पर इन शिल्पकारों को स्टॉल भी आवंटित कर दिए गए हैं। इस महोत्सव में हर वर्ष की भांति हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से देशभर के सेल्फ हेल्प ग्रुपों को भी आमंत्रित किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार...

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

पटियालाः पटियाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित पटियाला अर्बन एस्टेट में...

संत कबीर कुटीर पर CM Saini ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार...

भट्ठे पर मजदूरों से लाठी-डंडे से मारपीट, वीडियो वायरल

बदायूंः जिले के थाना अलापुर क्षेत्र में एक ईंट...

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार साल पुराने मामले में जिला कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते...

कत्ल केस में खुलासा: ‘एक्सीडेंट’ दिखाने की रची थी साजिश, पत्नी के रिचार्ज ने खोला राज, गिरफ्तार, देखें वीडियो

बकेवर: थाना बकेवर क्षेत्र में सुबह मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

पटियालाः पटियाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित पटियाला अर्बन एस्टेट में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन सहित कई गाड़ियों...

संत कबीर कुटीर पर CM Saini ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा...