Haryana Govtहरियाणा में एक IAS, छह HCS अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में एक IAS, छह HCS अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी और राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का कार्यभार दिया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं निशु नी नम्रता सिंघल को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। होडल की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बेलीना को सहकारी चीनी मिल, पलवल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक राहुल मित्तल को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा सुरेश रवेश को सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव संजय बिश्नोई को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम के संयुक्त निदेशक रमित यादव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में लिपिकीय पदों की होगी प्रदेशव्यापी मैपिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों में लिपिकीय...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर के बेटों ने किया सरेंडर, देखें वीडियो

6 आरोपियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार जालंधर, ENS:...

30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज न्यू...

हरियाणा में सरकारी धनराशि की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी की होगी व्यापक समीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सरकारी...

जनसंवाद एवं सीएम विंडो शिकायतों के समाधान का स्कोर 70 प्रतिशत तक पहुंचा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी...

हरियाणा में लिपिकीय पदों की होगी प्रदेशव्यापी मैपिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों में लिपिकीय पदों की स्वीकृत संख्या और वास्तविक रिक्तियों का पता लगाने...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर के बेटों ने किया सरेंडर, देखें वीडियो

6 आरोपियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार जालंधर, ENS: मोहल्ला मधुबनपुरा में लक्की ठाकुर की हत्या के मामले में...

30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित...

हरियाणा में सरकारी धनराशि की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी की होगी व्यापक समीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय लेन-देन से जुड़ी साइबर सुरक्षा व्यवस्था...