अमृतसर : शहर मे कल्लू के अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए झगड़े के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान इलाके में कई राउंड फायर किए गए। चश्मदीदों ने दावा किया है कि कई राउंड गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद इंदरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को लेकर किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद एक व्यक्ति ने गाड़ी से फायरिंग शुरू कर दी। कुल 8 राउंड गोलियां चलीं और इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की कि मामले में तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। इस घटना मे एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कल्लू के अखाड़ा इलाके में गोली चली है। घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और गोली चलाने वाले को हिरासत में ले लिया गया है। इलाके के लोगों के बयानो के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट गाड़ी भी जब्त की है, जिसपर S.O.I का स्टीकर लगा हुआ था।

