Haryana Govtइंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग ने दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर (IAC) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के तहत हरियाणा दिव्यांगजन कल्याण सोसायटी (HDWS) के स्कूलों तथा राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (SIRTAR) के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। ये संस्थान ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक दिव्यांगता, दृष्टिबाधिता और श्रवणबाधिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

इस सहयोग के तहत इंडिया ऑटिज्म सेंटर इन संस्थानों की मौजूदा व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करेगा। इसके आधार पर संस्थानों की खूबियों और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। साथ ही, वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों के अनुरूप सुझाव दिए जाएंगे, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता और संस्थागत क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके।

इस साझेदारी के तहत संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को इंडिया ऑटिज्म सेंटर के आगामी ‘समावेश’ परिसर का दौरा करवाने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान वे वहां की कार्यप्रणाली, आधारभूत ढांचे और अपनाई जा रही व्यवस्थाओं को समझ सकेंगे। संस्थानों के प्रारंभिक मूल्यांकन और आपसी सहयोग के आधार पर विशेष शिक्षकों तथा अन्य पेशेवरों के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में ऑनलाइन और प्रत्यक्ष, दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Firing Case मे Lawrence Bishnoi के गुर्गो का मिला रिमांड, देखें वीडियो

मोहाली: सेक्टर-79 और फेज-11 में फायरिंग के मामले में...

मेडिकल कॉलेज में लापरवाहीः प्रसूता वार्ड में मरीजों के खाने में निकला बिच्छू, मचा हड़कंप

कोलकाताः बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृमा...

अमेरिका के लगाए टैरिफ पर भड़का चीन, वाणिज्य मंत्रालय ने दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली: अमेरिका ने नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव...

क्या आपको भी चावल खाने के बाद आती है नींद? जानें कारण

सेहत: कुछ लोगों को दोपहर में चावल खाने के...

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन सम्पन्न

ऊना सहित अन्य जिलों के करीब 100 कलाकारों ने...

Punjab News : Firing Case मे Lawrence Bishnoi के गुर्गो का मिला रिमांड, देखें वीडियो

मोहाली: सेक्टर-79 और फेज-11 में फायरिंग के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार...

मेडिकल कॉलेज में लापरवाहीः प्रसूता वार्ड में मरीजों के खाने में निकला बिच्छू, मचा हड़कंप

कोलकाताः बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृमा विभाग में मरीजों को परोसे भोजन में बिच्छू मिलने से...

अमेरिका के लगाए टैरिफ पर भड़का चीन, वाणिज्य मंत्रालय ने दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली: अमेरिका ने नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव को लेकर चीन पर कड़ा विरोध जाहिर की है। चीन...

क्या आपको भी चावल खाने के बाद आती है नींद? जानें कारण

सेहत: कुछ लोगों को दोपहर में चावल खाने के बाद नींद आने लगती है। ऐसा लगता है कि जैसे...