Healthक्या आपको भी चावल खाने के बाद आती है नींद? जानें कारण

क्या आपको भी चावल खाने के बाद आती है नींद? जानें कारण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: कुछ लोगों को दोपहर में चावल खाने के बाद नींद आने लगती है। ऐसा लगता है कि जैसे शरीर में थकान बढ़ गई हो और कुछ देर आराम करने का मन करने लगता है परंतु आपने कभी सोचा है कि रोटी खाने के मुकाबले चावल खाने के बाद कुछ लोगों को ज्यादा नींद आखिर क्यों आती है? इसके पीछे का कारण है कार्बोहाइड्रेट, ब्लड शुगर और शरीर में होने वाले कुछ बदलाव।

हर व्यक्ति के शरीर पर अलग होता है असर

चावल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में होते है। खासतौर पर सफेद चावल जल्दी पच जाते हैं और शरीर इसको ग्लूकोज में बदल देता है। इससे खाने के बाद ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है। इसको कंट्रोल करने के लिए शरीर इंसुलिन हार्मोन रिलीज करता है। इसके बाद ब्लड शुगर में होने वाले बदलाव कुछ लोगों को थकान या फिर सुस्ती महूसस करते हैं परंतु हर व्यक्ति के शरीर पर इसका असर एक जैसा ही नहीं होता। चावल की मात्रा उसको पकाने का तरीका और उसके साथ खाए जाने वाले दूसरे खाना भी इसमें मदद करता है।

नींद आने के पीछे हार्मोन्स है जिम्मेदार

चावल खाने के बाद नींद आने के पीछे शरीर में मौजूद कुछ हार्मोन भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इंसुलिन बढ़ने पर ट्रिप्टोफैन नाम के अमीनो एसिड को दिमाग तक पहुंचने में मदद मिलती है। शरीर में ट्रिप्टोफैन से सेरोटोनिन बनता है और आगे चलकर यह मेलाटोनिन बनाने में भी मदद करता है। सेरोटोनिन मूड और आराम से जुड़ा होता है वहीं मेलाटोनिन शरीर को सोने का संकेत देने वाला हार्मोन है। इसके अलावा दोपहर के समय हमारी बॉडी क्लॉक में भी स्वभाविक तौर पर सुस्ती का दौर आता है इसी वजह से दोपहर में चावल खाने के बाद ज्यादा नींद महूसस होती है।

ऐसे करें सुस्ती से बचाव

अगर आपको चावल खाने के बाद बहुत नींद आ रही है तो सबसे पहले चावल की मात्रा पर ध्यान दें। एक बार में ज्यादा चावल खाने की जगह अपनी भूख के हिसाब से सीमित मात्रा में खाएं। इसके अलावा दाल, दही या पनीर जैसे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ, सलाद और हरी सब्जियां शामिल करें। इससे आपकी प्लेट बैलेंस्ड रहेगी और खाने से मिलने वाले एनर्जी धीरे-धीरे इस्तेमाल होगी। इसके अलावा सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या ज्वार बाजरा जैसे साबुत अनाज खा सकते हैं। इसमें फाइबर ज्यादा होते हैं। यह पाचन और ब्लड शुगर को संभालने में मदद करेगा। खाने के तुंरत लेटने की जगह हल्की वॉक करें। यदि हर बार खाना खाने के बाद थकान हो तो नजरअंदाज न करें और एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां...

मेडिकल कॉलेज में लापरवाहीः प्रसूता वार्ड में मरीजों के खाने में निकला बिच्छू, मचा हड़कंप

कोलकाताः बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृमा...

अमेरिका के लगाए टैरिफ पर भड़का चीन, वाणिज्य मंत्रालय ने दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली: अमेरिका ने नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव...

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन सम्पन्न

ऊना सहित अन्य जिलों के करीब 100 कलाकारों ने...

इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग ने दिव्यांगजन...

मेडिकल कॉलेज में लापरवाहीः प्रसूता वार्ड में मरीजों के खाने में निकला बिच्छू, मचा हड़कंप

कोलकाताः बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृमा विभाग में मरीजों को परोसे भोजन में बिच्छू मिलने से...

अमेरिका के लगाए टैरिफ पर भड़का चीन, वाणिज्य मंत्रालय ने दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली: अमेरिका ने नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव को लेकर चीन पर कड़ा विरोध जाहिर की है। चीन...

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन सम्पन्न

ऊना सहित अन्य जिलों के करीब 100 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, 4 से 6 दिसंबर तक सजेगा महोत्सव ऊना,सुशील पंडित:...