6 आरोपियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: मोहल्ला मधुबनपुरा में लक्की ठाकुर की हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लड़की भी शामिल थी। वहीं आज थाना 4 में नरिंदर थापर के बेटों ने सरेंडर कर दिया है। एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में नरिंदर थापर पुत्र जोगिंदरपाल निवासी मोहल्ला मधुबनपुरा, दीपक राणा पुत्र जोगिंदरपाल निवासी मोहल्ला मधुबनपुरा, जशपाल बजाज पुत्र सतपाल निवासी ऊंचा सूरजगंज, राहुल पुत्र विक्रम निवासी 36 मधुबनपुरा, गुरदीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी 23/3 न्यू सूरजगंज और गुड़िया पुत्री तरसेम लाल निवासी राजन नगर को गिरफ्तार किया हुआ है।
हालांकि नरिंदर थापर के बेटों के सरेंडर करने को लेकर एसीपी का कहना हैकि उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है। जबकि दूसरी ओर थाने में जाते हुए नरिंदर थापर के बेटों की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें नरिंदर थापर के बेटे खुद कह रहे है कि वह पुलिस के सामने खुद कर सरेंडर कर रहे है और इस घटना में उनके पिता का कोई दोष नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में नरिंदर थापर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से अलग-अलग मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दीपक राणा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में उनकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर चार में एफआईआर नंबर 188, दिनांक 25 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(2), 332(ग), 191(3), 190, 351(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

