HoshiarpurPunjab News: Filmy Style में पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ का CCTV...

Punjab News: Filmy Style में पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ का CCTV आया सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः दसूहा के बलगड़ां चौक में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को एनकाउंटर में घायल किया। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि भरे बाजार में पुलिस द्वारा टैक्सी गाड़ी को रोकने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फायरिंग के दौरान आरोपी गाड़ी भगा लेते है। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान 6 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आरोपी भाग निकले। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि दूर खड़े लोग भी ईधर-उधर भाग रहे है। लोगों ने बताया कि एक सफेद रंग की कार के पीछे पुलिस की गाड़ी लगी थी।

पुलिस कार पर पीछे से फायर कर रही थी। इस मुठभेड़ के दौरान एक सिविलियन घायल हो गया। दरअसल, सड़क पर 6 फायर हुए है, जिसमें सिविलियन की बाजू में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि घायल को सिविल अस्पताल दसूहा में दाखिल करवा दिया गया है। उसकी पहचान मोहम्मद रफी के रूप में हुई है। 200 मीटर के बीच ही पुलिस की गाड़ी से एक के बाद एक 6 फायर किए गए। पुलिस ने बलगड़ां चौक में भीड़ में आकर आरोपियों की कार फंस गई जिससे उन्होंने 6 कारों को टक्कर मार दी। चौक से 200 मीटर आगे जाकर पुलिस ने उनकी कार को घेर लिया लेकिन कार से निकलकर तीन लोग भाग गए, इनमें एक महिला भी थी।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दसूहा थाना पुलिस अधिकारी गुरसाहिब सिंह ने कहाकि होशियारपुर के गढ़दीवाल में 15 तारीख को फायरिंग हुई थी। इस मामले को लेकर लगातार सीआईए स्टाफ, गढ़दीवाल और होशियापुर पुलिस छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को दसूहा में आरोपियों के घूमने की सूचना मिली। ऐसे में जब पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। वहीं बाजू में गोली लगने से एक सिविलियन घायल हुआ है।

पीड़ित रवि ने कहाकि वह प्रेस ड्राइकलिन का करता है और घटना के दौरान वह अपना काम कर रहा था। इस घटना के दौरान कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। जहां लोगों द्वारा टैक्सी पर फायर किया गया था। ऐसे में एक गोली उसको आकर लग गई। रवि ने कहा कि एक पक्ष के लोगों के साथ दो पुलिस कर्मी मौजूद थे और वह दसूहा पुलिस में तैनात थे। वह ओरा टैक्सी का पीछा करते हुए आ रहे थे। इस दौरान अन्य गाड़ी को टैक्सी चालकों द्वारा टक्कर मारी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा गाड़ी के टायर पर फायर किया। घटना स्थल पर 5 से 6 राउंड फायर किए गए। ऐसे में एक गोली उसकी बाजू पर लगी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग,...

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Punjab News: PUDA और बिजली विभाग के बीच फंसे दुकानदार, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर की कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन न...

Punjab News: वकीलों ने किया प्रदर्शन, MLA जिम्पा को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

होशियारपुर: शहर के वकील समुदाय ने अपनी लंबित मांगों...

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग, मां ने बताई संघर्ष की कहानी फिरोजपुरः अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़...

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को 'खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026' के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य...

Punjab News: PUDA और बिजली विभाग के बीच फंसे दुकानदार, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर की कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान दुकानदारों का गुस्सा आज फूट पड़ा। पिछले...

Ramayan फिल्म को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया मना, CJI ने बताई वजह

नई दिल्ली: रामायण फिल्म को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है। हिंदू संगठन की ओर से लगातार...