HoshiarpurPunjab News: फैक्ट्री में Cold Drink की बोतलों की एक्सपायरी डेट बदलने...

Punjab News: फैक्ट्री में Cold Drink की बोतलों की एक्सपायरी डेट बदलने का दावा, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर: शहर के चिंतपूर्णी मार्ग स्थित गांव कोटला गौंसपुर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मोहल्ले में चल रही एक फैक्ट्री के अंदर एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की तारीख (एक्सपायरी डेट) बदलने का स्थानीय लोगों ने दावा किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैक्ट्री के भीतर की गतिविधियां कैद हैं।

लोगों के पहुंचने पर भागे मजदूर और कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, माउंट व्यू कॉलोनी के निवासियों को गांव कोटला गौंसपुर स्थित इस फैक्ट्री में चल रही गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री के अंदर जाकर वीडियो बनाना शुरू किया, तो वहां काम कर रहे सभी मजदूर और कर्मचारी घबराकर मौके से फरार हो गए। चश्मदीदों का दावा है कि फैक्ट्री के अंदर कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की एक्सपायरी डेट बदलकर उन्हें दोबारा बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार फोन करने पर भी अधिकारी नहीं पहुंचे। लोगों के मुताबिक, उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) को कई बार फोन कर मौके पर आने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने तुरंत आना जरूरी नहीं समझा।

लोगों ने जताई सबूत मिटने की आशंका

लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी ने यह कहकर बात टाल दी कि और कहा कि कल समय मिलने पर ‘सुपरवाइजर विजिट’ करेंगे। निवासियों का कहना है कि रातों-रात फैक्ट्री से एक्सपायरी डेट बदलने के सारे सबूत मिटाए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आशंका जताई कि समय पर कार्रवाई न होने के कारण सबूत नष्ट हो जाएंगे और उल्टा शिकायत करने वाले लोगों पर ही कार्रवाई न कर दी जाए। फिलहाल यह वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना किसी देरी के इस फैक्ट्री को सील कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Filmy Style में पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक सिविलयन घायल, देखें वीडियो

आरोपियों ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर होशियारपुरः दसूहा में...

तहसील के बंद कमरे से महिला साथ मिला वर्दीधारी, 3 को नोटिस जारी, देखें वीडियो

मैनपुरीः सदर तहसील के प्रशासनिक भवन में एक बाहरी...

घर के पास आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित चंडीगढ़: हरियाणा के नवीन...

Punjab News: Filmy Style में पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक सिविलयन घायल, देखें वीडियो

आरोपियों ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर होशियारपुरः दसूहा में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को एनकाउंटर में घायल...

तहसील के बंद कमरे से महिला साथ मिला वर्दीधारी, 3 को नोटिस जारी, देखें वीडियो

मैनपुरीः सदर तहसील के प्रशासनिक भवन में एक बाहरी व्यक्ति का महिला के साथ बंद कमरे में मौजूद होने...

घर के पास आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को घर के समीप...

राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित चंडीगढ़: हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग तथा हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी...