लुधियानाः जिले में नशा तस्करी पर भले ही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन फिर भी तस्कर चोरी छिपे नशा बेच रहे है। वहीं नशा बेचने के लिए तस्कर नए-नए कोड वर्ड अपना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिले में में नशा तस्करों ने नशे का कोड वर्ड ‘दवाई’ रखा है। जब नशा खरीदने वाले तस्करों के पास जाकर ‘दवाई’ मांगते हैं, तो उन्हें नशा थमा दिया जाता है।
View this post on Instagram
इस मामले में सिख नौजवानों ने कार्रवाई करते हुए नौजवान को काबू किया है। इस दौरान उसकी जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद कार में बिठाकर नौजवान ले गए। इस दौरान गाड़ी में जब उससे नशे को लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जहां से उसे काबू किया था, वहीं पास में ईंटों में नशे को छिपाया हुआ था। सिख नौजवानों का कहना हैकि वह काफी समय से नशेड़ी को ढूंढ रहे थे और वह उन्हें देखकर छिप रहा था।
बता दें कि नशे के खिलाफ सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम में अब लोग भी सरकार का साथ दे रहे है। यही कारण है कि अब गांवों में नशा बेचने वालों को लोग खुद भी काबू कर रहे है और गांवों को नशा मुक्त बना रहे है। लोगों का कहना है कि नौजवानों की जिंदगी नशे में धकेल कर तस्कर उनकी जवानी को खराब कर रहे है। ऐसे में सूचना मिलने पर उनके द्वारा नशेड़ी को काबू किया गया।

