जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में से तीन श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर सामने आई थी। ये तीनों श्रद्धालु 22 नवंबर को भारत से पाकिस्तान रवाना हुए सिख जत्थे में शामिल थे। लापता श्रद्धालुओ मे फिल्लौर के रहने वाले बिकर सिंह ने अपने परिवार से संपर्क कर लिया है।
इस मामले मे जानकरी देते हुए बिकर के रिश्तेदार सतबीर सिंह ने बताया कि वह जल्द ही भारत लौट आएंगे। फ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान बिकर ने बताया कि वह एक अलग जत्थे के साथ पंजा साहिब दर्शन करने पहुंच गए है। इसके बाद करतारपुर मे टूर्नामेंट देखने का प्लान है। अंत मे दो दिन लाहौर घूम कर 1 दिसंबर को भारत वापिस आ जायेंगे।
फ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान बिकर ने बताया कि वह एक अलग जत्थे के साथ पंजा साहिब दर्शन करने पहुंच गए है। इसके बाद करतारपुर मे टूर्नामेंट देखने का प्लान है। अंत मे दो दिन लाहौर घूम कर 1 दिसंबर को भारत वापिस आ जायेंगे। बिक्कर सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं और जत्थे के साथ ही हैं। गलतफहमी या किसी की गलत जानकारी के कारण उनके जत्थे से बिछड़ने की अफवाह फैल गई थी।
पाकिस्तान में रहने या किसी जान-पहचान के सवाल पर सतबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि वहां उनका कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि बंटवारे से पहले उनका गांव (भिंडरां) मुस्लिम आबादी वाला गांव था और पहले पाकिस्तान से कई श्रद्धालु उनके गांव में स्थित पीर बाबा की दरगाह पर मत्था टेकने आते थे। संभव है कि इसी पुराने जुड़ाव के चलते वहां कोई पुराना जानकार या श्रद्धालु मिल गया हो और वह कुछ देर उनके पास बैठ गए हों।

