Punjab GovtCM Mann ने 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट...

CM Mann ने 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ / मोगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 लाख लाभार्थियों तक खाद्य सुरक्षा लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सिद्धांत के तहत केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही पारदर्शी, डिजिटल और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से उनका अधिकार दिया जा रहा है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ, मुख्यमंत्री ने स्टेज पर लाभार्थियों को ‘मेरी रसोई’ किट वितरित कीं, जिनमें दालें, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार ने योग्य और जरूरतमंद परिवारों को 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। यह पूरी प्रक्रिया एक डिजिटल, पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है ताकि वास्तविक लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव या राजनीतिक हस्तक्षेप के उनका अधिकार दिया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 19.25 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लोगों ने सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से आवेदन दिए थे और जिला प्रशासन द्वारा योग्य परिवारों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के तहत, पंजाब में इस समय 39.73 लाख परिवारों के 1.36 करोड़ लाभार्थी हैं। नए राशन कार्ड धारकों के लिए अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सभी नए राशन कार्ड धारकों को एक विशेष ‘मेरी रसोई’ किट दी जाएगी, जिसमें दो किलो दालें, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और एक लीटर सरसों का तेल शामिल होगा। इसके अलावा उनके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त गेहूं का लाभ भी जारी रहेगा।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने जारी रहेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी लाभ हर योग्य परिवार तक निर्विघ्न ढंग से पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...