गुरदासपुरः जापुवाल-धारीवाल हाइवे पर सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे खड़े ट्राले में टिप्पर की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टिप्पर का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है कि टिप्पर का टायर फटने से गाड़ी असुंतलन हो गई और खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क किनारे किया।
मामले की जानकारी देते हुए ट्राला चालक लखबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने सड़क किनारे ट्राला खड़ा किया था और वह पठानकोट से बजरी लोड करके आए थे। इस दौरान वह रास्ते में चाय पी रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी उनके ट्राले से टकरा गई। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनका 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया। हादसे में उसके ट्राले के 2 टायर फट गए।
चालक के अनुसार टिप्पर का टायर फटा हुआ था। इस घटना में ड्राइवर और चालक दोनों को टिप्पर से बाहर निकाला गया। घटना में एक की मामूली चोटें आई है। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी का कहना है कि टिप्पर का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। जिसके बाद आधे घंटे में दोनों चालकों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारें किया गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव हुआ है।

