ChandigarhPU के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव बरामद, देखें...

PU के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ऐसे में छात्र की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-5 में 19 वर्षीय BTech छात्र की मौत हुई है। छात्र की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी आर्यन के रूप में हुई है। वह यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) विभाग में BTech प्रथम वर्ष का छात्र था। उसका शव हॉस्टल के कमरा नंबर-227 में मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आर्यन के कमरे में उसके दोस्त मौजूद नहीं थे। सबसे पहले उसके रूममेट ने उसे कमरे में बेसुध हालत में देखा। इसके बाद उसने तुरंत पीयू प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आर्यन किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहे।

फिलहाल मौके से मिले तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी में इससे पहले भी एक छात्रा की अचानक मौत का मामला सामने आया था। मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर 28 वर्षीय ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई थी। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय वह हॉस्टल से अपने विभाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर अचानक नीचे गिर गई। उसे गिरता देखकर वहां मौजूद अन्य विद्यार्थी मदद के लिए दौड़े और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया था कि अगले महीने ज्योति की शादी होने वाली थी। अब हॉस्टल में BTech छात्र की मौत की घटना सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में लगातार दो छात्रों की मौत के मामले चर्चा में हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : इस शहर मे चली ताबड़तोड़ गोलियां: देखें वीडियो

अमृतसर : शहर मे कल्लू के अखाड़ा इलाके में...

AAP MLA Arora के पिता ED मे हुए पेश, देखें वीडियो

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर...

Punjab के अब इस जिले मे ED की Raid, देखें वीडियो

पठानकोट : शहर के शास्त्री नगर में स्थित एक...

NCC दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं ने दिया...

हरोली के विभिन्न स्कूलों में 64 हेल्पर को मिले नियुक्ति पत्र

10 लोगों को 6 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता ऊना,सुशील...

Punjab News : इस शहर मे चली ताबड़तोड़ गोलियां: देखें वीडियो

अमृतसर : शहर मे कल्लू के अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए झगड़े के बाद गोलीबारी का मामला...

AAP MLA Arora के पिता ED मे हुए पेश, देखें वीडियो

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के पिता आज चंडीगढ़ मे ED के समक्ष पेश...

Punjab के अब इस जिले मे ED की Raid, देखें वीडियो

पठानकोट : शहर के शास्त्री नगर में स्थित एक घर में ED के अधिकारियो द्वारा छापेमारी करने की खबर...

NCC दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं ने दिया मानवता की सेवा का संदेश ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय...