LudhianaPunjab News: पड़ोसी पर लगे मासूम के मुंह में प्राइवेट पार्ट डालने...

Punjab News: पड़ोसी पर लगे मासूम के मुंह में प्राइवेट पार्ट डालने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: शेरपुर इलाके में पानी टंकी के पास रहने वाले एक शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे है। आरोप है कि दोषी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके शरीर से छेड़छाड़ की और अपना प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में डाल दिया। जिसके बाद परिवार ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े किए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे 3 दिन से थाना मोती नगर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है।

उल्टा पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने के बाहर बिठा दिया और आरोपी पक्ष को अंदर बुलाकर चाय-कॉफी पिलाई। मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला पीड़ित परिवार शेरपुर में रहता है। मासूम के माता-पिता और दादी काम पर (ड्यूटी) जाते हैं जबकि घर पर बुजुर्ग दादा बच्ची की देखभाल करते हैं। परिवार का आरोप है कि करीब तीन दिन पहले जब परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे और दादा कमरे में सो रहे थे तभी पड़ोस के कमरे में रहने वाला यूपी निवासी आरोपी जिसे बच्ची सुंदर के पापा कहती है मौके का फायदा उठाकर मासूम को दरवाजे से गोद में उठाकर अपने कमरे में ले गया।

आरोपी की पत्नी उस समय गांव गई हुई थी। दोषी ने कमरा बंद कर मासूम के साथ गंदी हरकत की और उसका प्राइवेट पार्ट मुंह में डाल दिया। इसके बाद उसने बच्ची को डराया-धमकाया कि अगर उसने अपनी मम्मी को कुछ बताया तो वह उसका गला दबा देगा। पीड़िता की मां ने बताया कि पहले दोनों परिवारों में उठना-बैठना था लेकिन शराब पीकर झगड़ा करने के कारण पिछले दो महीने से उनकी बोलचाल बंद थी। घटना के बाद से मासूम काफी डरी हुई थी।

उसे लग रहा था कि अगर वह मां को बताएगी तो वे उसे मारेंगी। परसों रात बच्ची ने अपनी दादी से वादा लिया कि वे मम्मी को नहीं बताएंगी और फिर रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। दादी से बात पता चलने पर मां ने बच्ची से पूछताछ की तो मासूम ने फिर से सुंदर के पापा की करतूत बयां कर दी। पीड़ित परिवार उसी रात शिकायत लेकर थाना मोती नगर पहुंचा लेकिन पुलिस ने उन्हें अगली सुबह 11 बजे आने को कहकर टाल दिया। परिवार का आरोप है कि अगले दिन जब वे थाने पहुंचे, तो आरोपी पक्ष पहले से वहां मौजूद था। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को बाहर बैठने को कह दिया जबकि आरोपी पक्ष को अंदर बिठाकर चाय-कॉफी पिलाई जा रही थी।

परिवार ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने दोषी को पकड़ा भी था लेकिन बाद में किसी की जिम्मेदारी पर उसे छोड़ दिया गया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केवल ‘लिखा-पढ़ी’ की है अभी तक कोई पर्चा (FIR) दर्ज नहीं किया गया है। थाने से इंसाफ न मिलता देख पीड़ित परिवार ने बाबा कुलदीप सिंह चोंता वाले से गुहार लगाई। मामले पर कड़ा रोष जताते हुए बाबा कुलदीप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल दागे।

उन्होंने कहा 5 साल की मासूम के साथ इतनी घिनौनी हरकत हुई और 3 दिन से परिवार थाने के चक्कर काट रहा है। जब बच्चियों के साथ रेप हो जाता है या वे मर जाती हैं तब लोग मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरते हैं। पहले ही ऐसे लोगों पर नकेल क्यों नहीं कसी जाती उन्होंने आरोपी को पकड़कर छोड़ने के आरोपों पर कहा कि इसमें पूरी दाल ही काली लगती है। उन्होंने डीजीपी,पुलिस कमिश्नर (CP) और एसएसपी से हाथ जोड़कर अपील की कि वे अपनी वर्दी को बदनाम न होने दें और आरोपी पर तुरंत FIR दर्ज कर उसे जेल भेजें।

साथ ही उन्होंने उस वेहड़े (मकान) के मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की जो बिना पूरी वेरिफिकेशन के ऐसे लोगों को कमरा किराए पर देते हैं। बाबा कुलदीप ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई और लोगों ने कानून हाथ में लिया, तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मामले में थाना मोती नगर के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि पूरा मामला पुलिस के ध्यान में है। हालांकि अभी तक की जांच में बच्ची के साथ किसी भी तरह की अश्लील हरकत की बात सामने नहीं आई है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि महिला इंस्पेक्टर द्वारा मामले की जांच की गई है, जिसमें फिलहाल यह मामला पैसों के लेन-देन का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शाम को थाने बुलाया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत सिंह लुधियाना: कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच लुधियाना...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...