Punjab Govtभगवंत मान सरकार कर्मचारियों के सम्मान, नौकरी की सुरक्षा और बेहतर सेवा...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के सम्मान, नौकरी की सुरक्षा और बेहतर सेवा शर्तों के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/संगरूर: पंजाब के वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) के संगरूर डिपो में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की।

इस कर्मचारी-हितैषी फैसले पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य, सम्मान और बेहतर सेवा शर्तें प्रदान करने के लिए दृढ़ता से काम कर रही है।” पी.आर.टी.सी. के 1,719 कर्मचारियों को ठेके के अधीन लाने की पहल के तहत समारोह के दौरान विभिन्न डिपो के 104 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भगवंत मान सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक कानून बनाया है। कानून के तहत निर्धारित 90 दिनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब योग्य कर्मचारियों को ठेके के अधीन लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

मंत्री ने स्पष्ट किया, “सरकारी दफ्तरों में लापरवाही, ड्यूटी में कुताही और बिना पूर्व अनुमति के गैर-हाजिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी कर्मचारी लोगों को समय पर, पारदर्शी और कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए पाबंद हैं और इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव : इशांत जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में...

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का हल करेगी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के...

घनी आबादी वाले बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

कोलकाताः घनी आबादी वाले मलिक बाजार में कपड़े के...

Punjab News: गन्ने के दामों में बढ़ौतरी पर आप विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से गन्ना किसानों (काश्तकारों)...

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की...

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव : इशांत जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत जिला...

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का हल करेगी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा,...

घनी आबादी वाले बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

कोलकाताः घनी आबादी वाले मलिक बाजार में कपड़े के गोदाम में आग लगी है। आग पर काबू पाने के...

Punjab News: गन्ने के दामों में बढ़ौतरी पर आप विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से गन्ना किसानों (काश्तकारों) के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...