अमृतसरः मजीठा रोड थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों और एक एक्टिवा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मनिंदर पाल ने कहाकि पिछले दिनों उनकी टीम को गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस मामले को लेकर उनकी टीम ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया था। एसीपी ने कहा कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके आरोपी को बाइकर घसीटकर ले जाते समय काबू किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर से स्पलेंडर बाइक नंबर PB02 EQ 6077 लेकर फरार हो गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पार्क से 2 बाइक और एक एक्टिवा भी चोरी की थी, जिसे उनकी टीम ने आरोपी की निशानदेही से बरामद कर ली है। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुरदासपुर में चोरी का मामला पहले से दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। एसीपी ने कहा कि रिमांड के दौरान ओर वाहन चोरी के मामलों के खुलासे हो सकते है।