HoshiarpurPunjab News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति का विवाद, सास का कुचलकर...

Punjab News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति का विवाद, सास का कुचलकर कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद सास को टेंपों ट्रैवलर से कुचलकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में आए पड़ोसी की टांग पर भी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी टांग कट गई। घायल को सरकारी अस्पताल होशियारपुर से डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। वारदात के बाद से आरोपित फरार है। थाना पुरहीरां पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह निवासी निवासी भागोवाल टेंपो ट्रैवलर चलाता है। उसकी शादी न्यू दीप नगर निवासी रछपाल कौर से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद रछपाल कुछ दिन पहले मायके आ गई थी। देर रात बलजीत उसे मनाने ससुराल पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान उसकी सास हरभजन कौर और साले के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर घर में ऊंची आवाज में बहस होने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी जसबीर सिंह उर्फ काका गुज्जर मौके पर पहुंचा।

उसने दोनों पक्षों से शांत होकर बात करने की अपील की। आरोप है कि इसी दौरान बलजीत ने टेंपो ट्रैवलर चालू कर हरभजन कौर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलजीत के भागने पर जसबीर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने जसबीर को भी टेंपो से कुचल दिया। जसबीर की टांग कट गई। उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस ने बलजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रछपाल और बलजीत के बीच विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Sonalika में घुसा तेंदुआ, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

होशियारपुरः नसराला के पास इंटरनेशनल ट्रैक्टर फैक्टरी में तेंदुए...

विमान हादसा: फ्लोरिडा जा रहा सेसना प्लेन मिसिसिपी तट के पास क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास हॉर्न आइलैंड...

डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से मारकर हत्या

गाजीपुरः नंदगंज थाना क्षेत्र के धारवां गांव में बुधवार...

Jalandhar News: लक्की खोखा कत्ल केस में Shiv Sena नेता नरेंद्र थापर और बेटे सहित 7 पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुसकर लक्की पर...

Punjab News: Sonalika में घुसा तेंदुआ, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

होशियारपुरः नसराला के पास इंटरनेशनल ट्रैक्टर फैक्टरी में तेंदुए के दिखने और रिहायशी व औद्योगिक इलाका निवासियों में दहशत...

गो तस्करों की कार और बोलेरो की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल, लगाए आरोप

नूंहः नूंह में एक बार फिर पुलिस और गो तस्करों के बीच घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें गो तस्करों...

विमान हादसा: फ्लोरिडा जा रहा सेसना प्लेन मिसिसिपी तट के पास क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास हॉर्न आइलैंड के पास एक सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान...

डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से मारकर हत्या

गाजीपुरः नंदगंज थाना क्षेत्र के धारवां गांव में बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में मां...