JalandharJalandhar News: ASI के घर में घुसा कोबरा, परिवार में दहशत, 1...

Jalandhar News: ASI के घर में घुसा कोबरा, परिवार में दहशत, 1 घंटे तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड स्थित पार्क एवेन्यू में स्थित एएसआई भारत भूषण के घर में कोबरा सांप घुस गया। जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल पाया गया। परिवार की ओर से कोबरा सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। जब रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंची तो सांप आंखों से ओझल हो चुका था। ASI भारत भूषण ने बताया कि आंगन में रखी कुर्सी के नीचे इसे देखा था। इसके बाद वह आगे की तरफ चला गया।

रेस्क्यू टीम के कुलदीप सिंह ने आते ही परिवार से पूछा कि सांप सबसे पहले घर में किस जगह देखा गया था। एएसआई से जानकारी मिलते ही पहले आंगन में रखी कुर्सी और उसके आसपास पड़े सामान में सांप को देखा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद घर के प्लॉट के साथ लगती दीवार के पास उसकी पूंछ दिखाई दी। सांप के दीवार के छेद में घुस जाने के कारण उसे पकड़ने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

एएसआई भारत भूषण के घर में सांप को रेस्क्यू करने का पूरा वीडियो भी सामने आया है। सांप पकड़ने वाले कुलदीप से जब अकेले काबू नहीं आया तो एएसआई की भी मदद ली गई। कुलदीप और ASI खुद 10 से 12 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े। कुलदीप ने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा की मादा प्रजाति है। इसके काटने पर न्यूरोटॉक्सिन के कारण आधे घंटे के अंदर इंसान की मौत हो सकती है। कुलदीप ने देखा कि सांप नंगे हाथों से काबू में नहीं आ रहा है।

इसके बाद उसने अपने खुरदरे दस्ताने मंगवाए और सांप को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ की मदद से दस्ताना पहना। लेकिन इससे भी सांप काबू में नहीं आया और उसे दीवार से बाहर नहीं निकाला जा सका। कुलदीप सिंह ने कई लोगों से यह कहकर मदद मांगी कि कोई दीवार के उस पार झांककर बताए कि सांप का मुंह बाहर निकला है या नहीं। इस पर परिवार के लोगों ने दीवार पर चढ़ने में असमर्थता जताई।

इसके बाद एएसआई ने हिम्मत दिखाई और सीढ़ी लगाकर दीवार पर चढ़ गए। एएसआई ने दीवार पर चढ़ने के बाद डंडे के सहारे दूसरी तरफ निकले सांप का मुंह दबाया। इसके बाद कुलदीप कुछ सेकेंड में दीवार फांदकर दूसरी तरफ गया और सांप को पकड़ लिया। सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित जगह छोड़ने के लिए कुलदीप ने डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने बताया कि इसकी उम्र करीब 6 साल है। यह स्पेक्टिकल फीमेल कोबरा है और इंसान की नसों पर काटती है। एक बार पूरी बाइट कर ले तो जहर सीधे दिमाग में जाता है। इंसान पैरालाइज हो जाता है। अस्पताल न पहुंचने पर आधे घंटे के अंदर ही मौत हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विमान हादसा: फ्लोरिडा जा रहा सेसना प्लेन मिसिसिपी तट के पास क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास हॉर्न आइलैंड...

Punjab News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति का विवाद, सास का कुचलकर कत्ल, देखें वीडियो

होशियारपुरः मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने...

डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से मारकर हत्या

गाजीपुरः नंदगंज थाना क्षेत्र के धारवां गांव में बुधवार...

Jalandhar News: लक्की खोखा कत्ल केस में Shiv Sena नेता नरेंद्र थापर और बेटे सहित 7 पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुसकर लक्की पर...

शेनझोउ-24 मिशन लॉन्च, पहले पाकिस्तानी समेत 3 यात्री अंतरिक्ष में भेजे

बीजिंगः चीन ने बुधवार को अपने शेनझोउ-24 क्रू्ड अंतरिक्ष...

विमान हादसा: फ्लोरिडा जा रहा सेसना प्लेन मिसिसिपी तट के पास क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास हॉर्न आइलैंड के पास एक सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान...

Punjab News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति का विवाद, सास का कुचलकर कत्ल, देखें वीडियो

होशियारपुरः मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद सास को टेंपों ट्रैवलर...

डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से मारकर हत्या

गाजीपुरः नंदगंज थाना क्षेत्र के धारवां गांव में बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में मां...

Jalandhar News: लक्की खोखा कत्ल केस में Shiv Sena नेता नरेंद्र थापर और बेटे सहित 7 पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुसकर लक्की पर दो दर्जन नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला करके उसका...