ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने हीरानगर में एक रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान देसी शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की शाम एएसआई रजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने हीरानगर (बोलेबाल), डाकघर दुलैहड़ निवासी मजीद अहमद के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान से देसी शराब मार्का संतरा की आठ बोतलें बरामद हुईं।
आरोपी शराब से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

